Price: ₹148.00
(as of Sep 11, 2026 06:00:13 UTC – Details)
यह कहानी मैंने बचपन में सुनी थी। हमारे क्षेत्र में यह ज़ुबानी चलती आई थी — एक ऐसी कहानी, जो अब लोगों की यादों से धीरे-धीरे मिटती जा रही है। लिखने से पहले मैंने अपने क्षेत्र के लोगों से एक बार फिर पूछा। आज भी उन्हें यह थोड़ी-बहुत याद थी। उन्हीं बिखरी हुई यादों को समेटकर मैंने इसे रचा है।
और यह कहानी शुरू होती है सतीश से।
सतीश की ज़िंदगी उधारी, अधूरे मकान और पड़ोसियों के तानों के बीच अटकी है। नौकरी आधी तनख़्वाह की, बेटे की स्कूल फ़ीस बाक़ी, और रसोई के डिब्बे ख़ाली। ठीक ऐसे वक़्त उसका पुराना दोस्त सुनील आता है — महँगी गाड़ी, सोने की ज़ंजीर, और एक रहस्य लेकर, जिसने उसकी क़िस्मत रातोंरात पलट दी।
उस रहस्य का नाम है — देवाल।
नीलगिरी पर्वत की एक अकेली झोपड़ी में बना, लकड़ी का एक ऐसा जीव, जो हर इच्छा पूरी करता है। रोज़ रात ग्यारह बजे पूजा करो, एक काग़ज़ पर अपनी माँग लिखो — और सुबह वह चीज़ तुम्हारे सामने होगी। बस कुछ नियम हैं, जिन्हें कभी नहीं तोड़ना। और एक सच, जो किसी ने नहीं बताया — देवाल कोई चीज़ बनाता नहीं… वह उसे कहीं और से लाता है।
जैसे-जैसे सतीश और शारदा की झोली भरती जाती है, उनके आस-पास के घरों से चीज़ें ग़ायब होने लगती हैं। फिर सोना। फिर ख़ून। और फिर एक ऐसी रात, जब सतीश घर लौटता है और सब कुछ हमेशा के लिए बदल चुका होता है।
अब सतीश के पास सिर्फ़ एक रास्ता बचा है — उस अभिशाप की जड़ तक जाना, जो सदियों से इंसान के लालच पर पलता आया है।
‘देवाल’ डर, लालच और एक टूटे हुए आदमी के बदले की कहानी है — एक ऐसा रहस्य-रोमांच उपन्यास जो आपको आख़िरी पन्ने तक जकड़े रखेगा, और अंत में एक ऐसा सवाल छोड़ जाएगा जिसका जवाब आपके अपने भीतर है।
क्या इंसान अपने लालच से जीत सकता है?
या लालच हमेशा एक नया देवाल जगा ही लेता है?
ASIN : B0HGBMGRJS
Accessibility : Learn more
Publication date : 24 August 2026
Language : Hindi
File size : 336 KB
Screen Reader : Supported
Enhanced typesetting : Enabled
Word Wise : Not Enabled
Print length : 277 pages
Page Flip : Enabled
Best Sellers Rank: #21,194 in Kindle Store (See Top 100 in Kindle Store) #106 in Children’s Crime & Thriller (Kindle Store) #108 in Children’s Mysteries & Curiosities (Kindle Store) #2,430 in Crime, Thriller & Mystery (Kindle Store)






Reviews
There are no reviews yet.